एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड : भीमताल से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।

देश की खबरें | उत्तराखंड : भीमताल से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी

देहरादून, 25 दिसंबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, भीमताल के पास राज्य परिवहन निगम की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी ।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की, नैनीताल और खैरना से दो टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है ।

हादसे के समय बस भीमताल से हल्द्वानी जा रही थी और उसमें 20 से 25 लोग सवार बताये जा रहे है।

दुर्घटना के बारे में विस्तृत विवरण फिलहाल पता नहीं चला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर दुख जताया और सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है ।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा, ‘‘स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है । बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल हेने की कामना करता हूं ।’’

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).