देश की खबरें | उत्तराखंड : दो प्रशिक्षकों सहित चार पर्वतारोहियों के शव परिजनों को सौंपे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिमस्खलन में जान गंवाने वाले पर्वतारोहियों में से चार के शव शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें प्रसिद्ध पर्वतारोही सविता कांसवाल का शव भी शामिल था।
उत्तरकाशी, सात अक्टूबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिमस्खलन में जान गंवाने वाले पर्वतारोहियों में से चार के शव शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि इनमें प्रसिद्ध पर्वतारोही सविता कांसवाल का शव भी शामिल था।
डोकरानी स्थित अग्रिम आधार शिविर से शवों को सेना के हेलीकॉप्टर से हर्सिल स्थित हेलीपैड लाया गया था, जहां से एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे।
शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया गया।
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने शुक्रवार को बताया कि हिस्खलन स्थल से और शव बरामद किए गए हैं। हादसे में अभी तक 26 लोगों की मौत हुई है।
कांसवाल ने एवरेस्ट और मकालु पर्वत पर इस वर्ष की शुरुआत में महज 15 दिनों में चढ़ाई करके राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया था।
युवा पर्वतारोही का शव जब ताबूत में उनके गांव लोंथ्रु लाया गया तो वहां लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े।
कांसवाल प्रशिक्षक के रूप में पर्वतारोहियों के दल के साथ पर्वत पर गयी थीं।
कांसवाल के अलावा नौमी रावत, अजय बिष्ट और शिवम कैन्थोला के शव उनके परिजनों को सौंपे गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)