खेल की खबरें | उत्तर प्रदेश की लगातार दूसरी हार, पंजाब की कर्नाटक पर बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मृणाल देवधर और शिवम चौधरी के अर्धशतकों की मदद से रेलवे ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी जबकि पंजाब ने कर्नाटक पर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

बेंगलुरू, 12 जनवरी मृणाल देवधर और शिवम चौधरी के अर्धशतकों की मदद से रेलवे ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी जबकि पंजाब ने कर्नाटक पर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों ने फिर निराश किया और पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर उसकी टीम नौ विकेट पर 133 रन ही बना पायी। युवा सलामी बल्लेबाज कर्ण शर्मा ने 30 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाये। उनके बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 24) का था। अनुभवी सुरेश रैना छह रन ही बना पाये।

रेलवे ने देवधर (52 गेंदों पर 57, आठ चौके) और चौधरी (39 गेंदों पर नाबाद 56, छह चौके, एक छक्का) के बीच दूसरे विकेट के लिये 104 रन की साझेदारी की मदद से 17.4 ओवर में दो विकेट पर 137 रन बनाकर जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश की यह लगातार दूसरी हार है और उसके नाकआउट में पहुंचने की संभावना क्षीण पड़ गयी है। रेलवे की यह लगातार दूसरी जीत है।

उधर पंजाब ने सिद्धार्थ कौल (26 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी और प्रभसिमरन सिंह (52 गेंदों पर नाबाद 89) रन की धमाकेदार पारी से 32 गेंद शेष रहते ही कर्नाटक को पराजित किया।

कर्नाटक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से रोहन कदम ने सर्वाधिक 32 रन बनाये। पंजाब ने केवल 14.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। प्रभसिमरन ने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाये तथा अभिषेक शर्मा (30) के साथ पहले विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी की।

पंजाब इस जीत से ग्रुप ए में आठ अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद रेलवे (आठ अंक), कर्नाटक और जम्मू कश्मीर (दोनों चार अंक) का नंबर आता है।

जम्मू कश्मीर ने एक अन्य मैच में त्रिपुरा को 31 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया। त्रिपुरा की टीम पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर 93 रन पर ढेर हो गयी। जम्मू कश्मीर ने 14.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। उसकी तरफ सूर्यांश रैना ने सर्वाधिक 33 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\