एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बाघ के हमले में युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग स्थित मोहम्मदी रेंज में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात को हुई।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बाघ के हमले में युवक की मौत

लखीमपुर खीरी (उप्र), 19 जुलाई लखीमपुर खीरी जिले में दक्षिण खीरी वन प्रभाग स्थित मोहम्मदी रेंज में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात को हुई।

उन्होंने बताया कि जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के निवासी रोहित (22) पर बाघ ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि रोहित का शव देर रात मोहम्मदी रेंज के जंगलों के करीब एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, रोहित मंगलवार शाम को अपने घरेलू जानवरों को खिलाने के लिए घास इकट्ठा करने गया था। वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एक जगह बाघ के पंजों के निशान पाए जाने पर वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया जिसमें रोहित का आंशिक रूप से खाया हुआ शव बरामद किया गया। मौके पर बाघ के पंजों के निशान भी मिले हैं।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ), दक्षिण खीरी संजय बिस्वाल ने इस बात की पुष्टि की कि रोहित की मौत बाघ के हमले में हुई है।

बिस्वाल ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक नर बाघ की आवाजाही की सूचना मिली थी। स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में आवाजाही से बचने का अनुरोध किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).