देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : जंगल में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या, बलात्कार का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी 50 साल की महिला की धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गयी।
बांदा (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी 50 साल की महिला की धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गयी।
महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र निवासी उक्त महिला सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी थी। करीब आधी रात उसका खून से लथपथ शव जंगल से बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि शव पर कपड़े नहीं थे, इसी कारण परिजन बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
एएसपी ने कहा, "तिंदवारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

