एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: प्यार में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जलाया जिन्दा, हुई मौत

कासगंज जिले के पहाड़पुर गांव में 25 वर्षीय एक युवक को उसकी पत्नी ने कथित रूप से अपने प्रेमी की मदद से जिंदा जला दिया. विवाहित युवक अमित कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. अमित के पिता ने बहू और उसके पिता सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Uttar Pradesh: प्यार में रोड़ा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जलाया जिन्दा, हुई मौत
आग में जलने की प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

कासगंज जिले के पहाड़पुर गांव में 25 वर्षीय एक युवक को उसकी पत्नी ने कथित रूप से अपने प्रेमी की मदद से जिंदा जला दिया. विवाहित युवक अमित कुमार की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.  अमित के पिता ने बहू और उसके पिता सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  अमित के पिता सुरेश चंद के अनुसार, उनकी बहू का स्थानीय निवासी राकेश के साथ अवैध संबंध था.  उन्होंने कहा, "अमित का दोस्त हेमंत, जो राकेश का भी दोस्त है, ने शनिवार को अमित को फोन कर अपने नजदीकी ईंट-भट्ठे पर बुलाया. बाद में वहां अमित बेहोश पाया गया. वह गंभीर रूप से जल गया था. " उन्होंने दावा किया कि हेमंत और राकेश के साथ मिलकर उनकी बहू संगीता ने अमित को बांध दिया और उसके बदन पर डीजल डालकर आग लगा दी. उन्होंने कहा, "संगीता के पिता राम स्वरूप भी मेरे बेटे की हत्या में शामिल है." यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के चलते भाई और पिता ने की महिला की हत्या, दामाद सहित तीनों गिरफ्तार

एडिशनल पुलिस अधीक्षक आदित्य वर्मा ने कहा, "अमित के पिता से मिली शिकायत के आधार पर संगीता, हेमंत जाटव, राकेश और राम स्वरूप के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2021 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).