देश

प्रेम प्रसंग के चलते भाई और पिता ने की महिला की हत्या, दामाद सहित तीनों गिरफ्तार

थानाभवन कस्बे में एक महिला की हत्या के आरोप में पिता और भाई सहित परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला का शव पिछले हफ्ते यहां जंगल में पाया गया था. सीओ ने कहा कि आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है क्योंकि उसने परिवार के नाम पर धब्बा लगाया था.

प्रेम प्रसंग के चलते भाई और पिता ने की महिला की हत्या, दामाद सहित तीनों गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

शामली: थानाभवन (Thanabhavan) कस्बे में एक महिला की हत्या के आरोप में पिता और भाई सहित परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला का शव पिछले हफ्ते यहां जंगल में पाया गया था.

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) ने बताया कि 20 वर्षीय गुलशफा की हत्या करने के आरोप में नियामत अली, उसके बेटे नजाकत और उनके दामाद शराफत को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि गुलशफा ने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ एक लड़के से प्यार किया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने गला काटकर शव के टुकड़े-टुकड़े, शख्स गिरफ्तार

सीओ ने कहा कि आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है क्योंकि उसने परिवार के नाम पर धब्बा लगाया था. सीओ ने कहा कि परिवार ने गुलशफा का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से तय किया था, फिर भी उसका अपने प्रेमी के साथ संबंध था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).