UP Shocker: प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति की हत्या कर शव को ड्रम में बंद कर सीमेंट से सील किया,आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
मेरठ, 19 मार्च : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत (29) के रूप में हुई है और वह मर्चेंट नेवी का कर्मचारी था.
उन्होंने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था. अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने राजपूत की पत्नी मुस्कान (27) और उसके प्रेमी साहिल (25) को हिरासत में लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया. यह भी पढ़ें : MP के बुरहानपुर में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल, इंस्टाग्राम चैट देख सड़कों पर उतरे लोग, सांप्रदायिक तनाव के बीच बाजार बंद
सिंह ने बताया कि मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किये और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया.
अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई थी. उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

