एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के लिए दो आरोपी हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 15 वर्षीय एक छात्रा से उसके ही स्कूल में पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी.

Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न के लिए दो आरोपी हिरासत में

मुजफ्फरनगर, 27 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 15 वर्षीय एक छात्रा से उसके ही स्कूल में पढ़ने वाले दो नाबालिगों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस के मुताबिक, घटना भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हुई, जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया गया कि दो नाबालिग छात्रों ने लड़की से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता का एक वीडियो भी बनाया और उसे संपादित करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह भी पढ़ें : Lucknow Custodial Death: पुलिस कस्टडी में मौत का CCTV वीडियो आया सामने, मोहित पांडे को पानी पिलाते दिखे कैदी; सपा ने उठाए सवाल (Watch Video)

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. रविशंकर ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 109 (हत्या का प्रयास), 351 (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) तथा आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).