देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित कार की ट्रक से टक्कर में एक युवक की मौत, तीन अन्य लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हमीरपुर, 28 जून उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे के निवासी सम्राट गुप्ता (30), शानू गुप्ता (28), विशाल सैनी (32) और आदर्श सिंह चंदेल (30) मौदहा से कार में सवार में होकर सुमेरपुर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत अधिक होने से चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और दुर्घटना हो गयी।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से चारों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सम्राट गुप्ता को कानपुर स्थानांतरित कर दिया गया जबकि शानू गुप्ता व विशाल सैनी को मामूली चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सुमेरपुर फैक्टरी एरिया के प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

