एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में बस के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 13 यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार शाम को रोडवेज की एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन महिलाओं समेत 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर में बस के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 13 यात्री घायल

शाहजहांपुर, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार शाम को रोडवेज की एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन महिलाओं समेत 13 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रियांक जैन ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम को हुआ।

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जा रही है रोडवेज की एक अनुबंधित बस कांट थानाक्षेत्र के पिपरौला गांव के पास पहुंची थी कि तभी चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में राजीव कुमार (45) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में बैठी तीन महिलाओं समेत 13 यात्री घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घाीयलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).