देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: बलिया में 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 51 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 11 साल की पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
बलिया (उप्र), नौ जनवरी बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को 51 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 11 साल की पुत्री के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव के अकरम की ससुराल उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में है। अकरम की पत्नी अपनी 11 साल की पुत्री को अपने मायके में छोड़कर रिश्तेदारों से मिलने बांगलादेश चली गई थी।
पुलिस का कहना है कि इसी बीच मुंबई में ट्रक चालक की नौकरी कर रहा अकरम ससुराल आया और उसने बेटी के साथ गत एक सितंबर से एक नवंबर तक कथित बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक मां के लौटने लड़की ने उसे इस घटना की जानकारी दी और फिर वह (लड़की की मां) पुलिस के पास पहुंची।
एक अधिकारी ने बताया कि मां की तहरीर पर उभांव थाने में दो नवंबर को अकरम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी विपिन सिंह ने पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर बलिया के एक स्थानीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

