देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पांच जिलों में स्थापित की जाएंगी नई अत्याधुनिक ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ जिलों में नई ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ की स्थापना करेगी। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, लखनऊ और मेरठ के बाद अब वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में भी ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ स्थापित की जा रही हैं।

लखनऊ, 16 मई उत्तर प्रदेश सरकार वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ जिलों में नई ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ की स्थापना करेगी। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, लखनऊ और मेरठ के बाद अब वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ जैसे प्रमुख जिलों में भी ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ स्थापित की जा रही हैं।

बयान में बताया गया कि यह प्रयोगशालाएं न केवल खाद्य और औषधि पदार्थों की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच के लिए उपयोगी होंगी बल्कि इससे जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भी त्वरित और सटीक कार्रवाई संभव हो सकेगी।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रेखा सिंह चौहान ने बताया कि वाराणसी में निर्मित ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ का कार्य पूरा हो चुका है और 31 मई से संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह पूर्वांचल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी, क्योंकि अब इस क्षेत्र के नागरिकों को बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और सूक्ष्म पैथोजन से जुड़ी जांच के लिए दूसरे शहरों या राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

रेखा सिंह ने बताया कि इसके अलावा कानपुर, मिर्जापुर, बरेली और अलीगढ़ में भी ऐसी ही अत्याधुनिक ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ की स्थापना हेतु भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फिक्की) द्वारा बजट स्वीकृत कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

बयान में बताया गया कि विभाग का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक इन सभी जिलों में ‘माइक्रोबायलॉजी लैब’ पूरी तरह से क्रियाशील हो जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\