देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : बेटे से मिलने आई मां की सडक़ दुर्घटना में मौत, पिता घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पार कर रहे दंपती को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आगरा, तीन फरवरी उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पार कर रहे दंपती को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नवील गल्ला मंडी के पास राजमार्ग पर हुई।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी अपने बेटे से मिलने के लिए एटा से आगरा आये थे और बेटा सडक़ के दूसरी ओर माता-पिता के आने का इंतजार कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, मोहनलाल शुक्रवार को पत्नी गिरजा देवी (58) के साथ बेटे से मिलने आये थे। अपराह्न दो बजे वे नवीन गल्ला मंडी पहुंचे। बस के रूकने पर दोनों उतर गये और सड़क पार करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े कि तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों को अस्पताल ले गया, जहां गिरजा देवी को मृत घोषित कर दिया गया और मोहनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना ट्रांस यमुना प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि मामले में बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

