एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)
मुजफ्फरनगर, नौ जनवरी उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा के पिता रणबीर सिंह राणा का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे।
सुरेश राणा ने बताया, ‘‘मेरे पिता का शुक्रवार की रात शामली जिले के थाना भवन में निधन हो गया।’’
उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रणबीर सिंह राणा के पांच बेटे और एक बेटी है।
भाजपा के कई नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौत पर दुख जताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY