एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बागियों पर मायावती की कार्रवाई, BSP से निकाले गए लालजी वर्मा और राम अचल राजभर

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता लालजी वर्मा और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निकाल दिया गया.

Uttar Pradesh: बागियों पर मायावती की कार्रवाई, BSP से निकाले गए लालजी वर्मा और राम अचल राजभर
मायावती (Photo Credits: File Photo)

लखनऊ, तीन जून. उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता लालजी वर्मा (Lalji Verma) और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (Ram Achal Rajbhar) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार को दल से निकाल दिया गया. बसपा द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक आंबेडकरनगर की कटेहरी (Katehari) सीट से विधायक लालजी वर्मा और आंबेडकरनगर के ही अकबरपुर (Akbarpur) क्षेत्र से विधायक और बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को हाल में संपन्न पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बसपा से निष्कासित कर दिया गया है. यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh Shocker: बरेली में नाबालिक मूक बधिर लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार.

बयान के मुताबिक लालजी वर्मा की जगह अब आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली अब विधानसभा में बसपा के नेता होंगे.

ANI का ट्वीट-

उसके मुताबिक पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे भविष्य में लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाएं और ना ही भविष्य में यह दोनों बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ पाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).