देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर, 24 सितम्बर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के मोहनलाल मजरे ऐंजर गांव में हुई इस घटना में विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, धनपतगंज के पूरे बकिया खारा के रहने वाले कुलदीप तिवारी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कल्पना मिश्र (22) की शादी 2021 में बल्दीराय थाना क्षेत्र के मोहनलाल गांव में राधेश्याम के लड़के लवकुश के साथ हुई थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बार-बार कल्पना को दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे।

शिकायत के मुताबिक, 24 सितंबर की सुबह कल्पना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतका के भाई कुलदीप तिवारी की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सास-ससुर ननद व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\