देश की खबरें | ‘आत्मनिर्भर अभियान’ के तहत आज उत्तर प्रदेश विकास की नई राह पर दौड़ने को तैयार है: योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर अभियान’ के तहत आज प्रदेश विकास की नई राह पर दौड़ने को तैयार है।

लखनऊ, 22 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर अभियान’ के तहत आज प्रदेश विकास की नई राह पर दौड़ने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के पहले चरण में ही देश के अंदर तीन महीने में 4.5 लाख पीपीई किट का उत्पादन करना आरंभ कर दिया गया, जबकि कोरोना महामारी से पूर्व भारत में पीपीई किट का उत्पादन नहीं होता था।

यह भी पढ़े | मुंबई के मलाड में क्वारंटीन सेंटर में महिला के साथ छेड़छाड़, 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

योगी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने ‘लोकल को वोकल’ बनाने एवं ‘लोकल के लिए वोकल’ बनने का देश से आहवान किया। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश विकास की नई राह पर दौड़ने को तैयार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संकट के दौर में लॉकडाउन के दौरान ही अपने प्रदेश ने न केवल पीपीई किट बनाने की ओर कदम बढ़ाए बल्कि सेनिटाइजर के उत्पादन में नई छलांग लगाई है। देश के 28 राज्यों और कई देशों तक प्रदेश से सेनिटाइजर भेजा गया है। राज्य के अंदर पंचायतों, निगमों, स्कूलों, जिलों को मुफ्त में सरकार ने इसे उपलब्ध कराया है।’’

यह भी पढ़े | चीन को छोड़कर भारत इलेक्ट्रॉनिक सामान US, सिंगापुर और ताइवान से कर सकता है आयात- वर्ल्ड ट्रेड सेंटर.

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के एमएसएमई ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता के बाद उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय पूरे देश की तुलना में सबसे अधिक थी, लेकिन बाद में यह प्रदेश सबसे पीछे हो गया। कारण स्पष्ट था कि प्रदेश के लघु एवं मध्यम उद्योगों को तबाह किया गया। प्रदेश के हर जिले में उसका एक उद्योग था जिसमें उस जिले को महारत थी। प्रदेश को प्रकृति ने भरपूर उर्वरा जमीन, प्रचुर जल संसाधन दिया है।’’

योगी ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा था कि सत्ता में आने के बाद भाजपा परंपरागत उद्योगों को गति देगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहले हर जिले की मैपिंग कराई और पता चला कि प्रदेश के 75 में से 57 जिलों के अपने उत्पाद हैं।

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\