एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: रविवार को होने वाली यूपीपीएससी परीक्षा के संभावित पेपर लीक की जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 20 अक्टूबर को होने वाली तकनीकी शिक्षा (अध्यापन) परीक्षा के संभावित पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: रविवार को होने वाली यूपीपीएससी परीक्षा के संभावित पेपर लीक की जांच शुरू

भदोही (उप्र), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की 20 अक्टूबर को होने वाली तकनीकी शिक्षा (अध्यापन) परीक्षा के संभावित पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह कदम भदोही में स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के एक कर्मचारी और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद उठाया गया है। पुलिस के अनुसार ऑडियो क्लिप में "व्यक्तिगत लाभ के लिए आगामी परीक्षा की शुचिता से समझौते" के प्रयास का संकेत मिला है।

अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि कथित ऑडियो क्लिप का पता चलने पर आईआईसीटी के निदेशक राजीव कुमार वार्ष्णेय ने ईमेल के जरिए यूपीपीएससी सचिव को मामले की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि 14 अक्टूबर को भेजे गए ईमेल में वार्ष्णेय ने आईआईसीटी के राजेश वर्मा नामक कर्मचारी के साथ हुई कथित बातचीत का विस्तृत विवरण दिया है।

सिंह ने कहा, "बातचीत से पता चलता है कि निजी लाभ के लिए आगामी परीक्षा से समझौते का प्रयास किया जा रहा है। आईआईसीटी के निदेशक ने अनुरोध किया है कि ऑडियो क्लिप के साथ-साथ अधिक साक्ष्यों वाली एक पेन ड्राइव को गहन जांच के लिए प्रस्तुत किया जाए।"

अधिकारी ने कहा, "मामले की गंभीरता को देखते हुए, यूपीपीएससी के उप सचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने 16 अक्टूबर को भदोही सिटी थाने में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की, जिसमें उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024' और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के उल्लंघन का हवाला दिया गया।"

सिंह ने कहा कि मामले में शामिल व्यक्तियों से पूछताछ समेत व्यापक जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).