देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक, 17 गिरफ्तार, 24 जिलों में परीक्षा निरस्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में यह परीक्षा रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
लखनऊ, 30 मार्च उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक होने के बाद बुधवार को 24 जिलों में यह परीक्षा रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अब यह परीक्षा 13 अप्रैल को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कुमार ने बताया कि कई टीम का गठन कर दो आरोपियों को बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र से, 10 को नगरा थाना क्षेत्र से और पांच को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आईटी अधिनियम और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 1998 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र भी शामिल हैं, जिन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
अपर मुख्य सचिव,सूचना नवनीत सहगल ने ‘’ को बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है और जांच का जिम्मा एसटीएफ को सौंपने का निर्देश दिया, जिसपर दोपहर बाद एसटीएफ ने मामले की जांच आरंभ कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)