देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार सभी जिलों में रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग करेः उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कोविड-19 की जांच के लिए जल्द से जल्द सभी जिलों में रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

प्रयागराज, 26 जून इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कोविड-19 की जांच के लिए जल्द से जल्द सभी जिलों में रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि राज्य में मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन हो।

यह भी पढ़े | मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.3 मापी गई: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अजित कुमार की पीठ ने एक जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को यह आदेश पारित किया और इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख नौ जुलाई तय की।

सुनवाई के दौरान अपर महाधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि एक मई, 2020 को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, प्रयागराज शहर को विभिन्न मोहल्ला समितियों में बांटा गया है और ये समितियां शहर के लोगों से संपर्क कर यह पता लगा रही हैं कि कहीं उनके परिवार में किसी को कोविड-19 के लक्षण तो नहीं हैं।

यह भी पढ़े | 27 जून 2020: पहली बार पता चला कि धूम्रपान से होता है फेफड़ों का कैंसर.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पिछले एक सप्ताह में राज्य सरकार ने जांच की संख्या 17,000 प्रतिदिन से बढ़ाकर 20,000 प्रतिदिन कर दी है। रैपिड टेस्टिंग किट से इस वायरस का पता लगाने की पद्धति उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जल्द से जल्द लागू की जाएगी।

अदालत ने प्रदेश सरकार की यह कहते हुए सराहना की कि “जांच में पिछले एक सप्ताह में आए उल्लेखनीय परिवर्तन और राज्य में कोविड-19 मरीजों का पता लगाने, उनकी जांच और इलाज करने के लिए हम प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तारीफ करना चाहेंगे।”

अदालत ने जिला प्रशासन को सुनवाई की अगली तारीख तक एक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। इससे पूर्व 18 जून को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को प्रदेश में व्यापक स्तर पर कोविड-19 की जांच करने का सुझाव दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\