Uttar Pradesh: फर्जी दस्तावेजों पर कर्ज दिलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात लोग गिरफ्तार
थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर खराब सिबिल रिकॉर्ड वाले लोगों को कर्ज दिलवाने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
नोएडा (उप्र),15 मई: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर खराब सिबिल रिकॉर्ड वाले लोगों को कर्ज दिलवाने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने दीपक कुमार विशाल, अतुल गुप्ता, मनीष कुमार, शिवेंद्र सिंह, मोहित कुमार तथा मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें: Amritsar Airport: एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप में अमृतसर हवाई अड्डे पर यात्री गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन, फिंगर प्रिंटर, वेब कैमरा, दो मोटरसाइकिल व भारी मात्रा में आधार कार्ड बरामद किए हैं. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग पैन कार्ड और आधार कार्ड फर्जी तरीके से बनाकर उन लोगों को कर्ज दिलवाते थे, जिनका सिबिल रिकॉर्ड खराब होता था.
उन्होंने कहा कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के माध्यम से लोगों को मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आदि लोन पर दिलवाते थे और इसके एवज में मोटी रकम वसूलते थे.
अधिकारियों ने बताया कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड बनाने के लिए पैर की उंगलियों का प्रिंट लेते थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

