UP Shocker: शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में मारा, मौत
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में कथित तौर पर शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बिजनौर, 29 जनवरी : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक गांव में कथित तौर पर शराब के नशे में पति ने पत्नी का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत सोनकर ने बताया कि मिल्क कद्दूस गांव में गजराज नाम के व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी रिंकी (32 वर्ष) का सिर दीवार में मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. यह भी पढ़ें : Bengaluru Beer Shortage: बेंगलुरु में बीयर की किल्लत, बार-रेस्टोरेंट में भी सप्लाई ठप, अचानक बढ़े दाम; जानें क्या है वजह
अधिकारी ने बताया कि दोनों ने आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और गजराज शराब पीने का आदी था, जिस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था. उन्होंने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

