एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दलित युवक का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दलित युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला दलित युवक का शव

अमेठी, 14 जून उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दलित युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव की है।

पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम राज कुशवाहा ने बताया कि पुरवा गांव में रहने वाले स्वामी प्रसाद कोरी (45) का शव उसके घर से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त स्वामी प्रसाद घर में अकेला था और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ एक महीने पहले से मायके में रह रही थी।

अधिकारी ने बताया कि स्वामी प्रसाद की मौत तीन से चार दिन पहले हुई थी, लेकिन घटना की जानकारी उस समय हुई जब आस-पास रहने वाले लोगों को घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शव को घर से बाहर निकला गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).