एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी का तकरीबन छह महीने तक यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Uttar Pradesh: किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बलिया (उत्तर प्रदेश), 7 दिसंबर : बलिया जिले के दुबहर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी का तकरीबन छह महीने तक यौन शोषण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस सूत्रों ने दर्ज शिकायत के हवाले से मंगलवार को बताया कि दुबहर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का उसके पड़ोसी राकेश कुमार तुरहा (22) ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर पिछले तकरीबन छह महीने तक यौन शोषण किया. इसके बाद राकेश ने शादी से इंकार कर दिया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | एल्गार परिषद मामला : न्यायालय ने सुधा भारद्वाज की जमानत के खिलाफ एनआईए की याचिका खारिज की

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर दुबहर थाने में राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).