एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : एक सप्ताह पहले लापता हुई युवती का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती का शव मंगलवार को गांव के बाहर एक नहर के किनारे मिला है।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : एक सप्ताह पहले लापता हुई युवती का शव बरामद

कौशांबी (उप्र), सात फरवरीजिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले गायब हुई युवती का शव मंगलवार को गांव के बाहर एक नहर के किनारे मिला है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया थाना क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गांव निवासी निशा (20) गत 31 जनवरी से लापता थी।

उन्होंने बताया कि निशा का पता न लगने पर तीन फरवरी को परिजनो ने उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को गांव के बाहर एक नहर किनारे निशा का शव मिला जो चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूले एकत्र किए हैं।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).