देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : विधायक सुरेंद्र सिंह के बारे में पूछने पर चुप्‍पी साध गये भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया और देवरिया जिले के दौरे पर थे। वह बलिया में श्रीकृष्‍ण कृपा धाम मंदिर के भूमि पूजन और देवरिया में उप चुनाव के प्रचार में गये थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया/ देवरिया, 23 अक्‍टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया और देवरिया जिले के दौरे पर थे। वह बलिया में श्रीकृष्‍ण कृपा धाम मंदिर के भूमि पूजन और देवरिया में उप चुनाव के प्रचार में गये थे।

पत्रकारों ने गत दिवस बलिया के रेवती कांड में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर की गई कार्रवाई के बारे में सवाल पूछा लेकिन वह चुप्‍पी साध गये।

यह भी पढ़े | BJP leader Eknath Khadse Joins NCP: BJP को अलविदा कह एकनाथ खडसे ने शरद पवार की मौजूदगी में थामा NCP का दामन.

बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र के कठौड़ा ग्राम में भगवान श्री कृष्ण कृपा धाम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्री कृष्ण व भगवान राम से प्रेरणा लेकर गांव व किसानों को खुशहाल कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन जाति-धर्म, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एकजुटता, गांव के विकास और समाज में अखंडता के लिए समर्पित था।

यह भी पढ़े | Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के बारिश प्रभावित हिस्सों के लिए दस हजार करोड़ देगी सरकार.

इस भूमि पूजन समारोह में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे जिन्‍होंने एक चौपाई "चलती चक्की देखकर दिया कबीरा रोय, दो पाटन के बीच में साबुत बचा न कोय।" के जरिये अपनी पीड़ा व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि हमें दो पाटन के बीच में रहना है और बचना भी है।

इस दौरान मीडिया के लोग भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा नोटिस के बाद भी लगातार बयानबाजी करने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल करना चाहते थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सवालों से बचने के लिए कोई बातचीत नहीं की।

देवरिया में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि '' उत्तर प्रदेश के सातों विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव में भाजपा अपने कार्यों और अपने नेता की बदौलत जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि ''सातों क्षेत्रों में वातावरण बहुत ही अच्छा है और कार्यकर्ताओं का परिश्रम तथा जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।''

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से यह पूछा गया कि बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बारे में आपकी पार्टी का क्या निर्णय रहा है, तो उन्‍होंने चुप्पी साध ली और प्रश्न का उत्तर दिए बिना चले गए।

इसके पहले स्‍वतंत्र देव सिंह ने शहर के कसया रोड स्थित एक मैरिज लान में भाजपा के युवा शक्ति सम्‍मेलन में आये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान