एजेंसी न्यूज

UP Shocker: स्कूल न जाने पर पिता की डांट से आहत 11 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 11 वर्षीय एक लड़के ने स्कूल न जाने को लेकर पिता की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

UP Shocker: स्कूल न जाने पर पिता की डांट से आहत 11 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या की
Representational Image | PTI

बिजनौर, 17 अप्रैल : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 11 वर्षीय एक लड़के ने स्कूल न जाने को लेकर पिता की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

किरतपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना बुधवार को मिल्कियां मोहल्ला की है, जहां निसार नाम के एक व्यक्ति ने अपने बेटे शादान को स्कूल में बार-बार अनुपस्थित रहने के लिए डांटा था. यह भी पढ़ें : Rampur Shocker: प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया, दांतों से कई जगह काटा, रामपुर में 11 साल की मूक-बधिर दलित बच्ची के साथ गैंगरेप

अधिकारी ने बताया, “पिता की डांट से आहत होकर शादान घर से चला गया और जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसका शव पास के खाली प्लॉट में दीवार पर लगे हुक से लटका हुआ मिला.” पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).