Uttar Pradesh: गंगा नदी में नहाते समय 10 साल का बच्चा डूबा
गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 10 मई : गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ताघाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजीपुर नगर के मछली बाज़ार मोहल्ला निवासी तनवीर का पुत्र अब्बास (10) सोमवार की शाम नहाते समय अचानक डूब गया. काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला. यह भी पढ़ें : Pandit Shivkumar Sharma Passes Away: नहीं रहें मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा, निधन पर पीएम मोदी-CM योगी ने जताया दुख
पुलिस ने बताया कि परिवार वालों के अनुरोध पर पंचनामा के बाद बिना पोस्टमार्टम किए शव को परिजनों को सौंप दिया गया.