देश की खबरें | उषा मंगेशकर को बड़ी बहन के जन्मदिन पर मिला गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर सम्मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर को वर्ष 2020-21 का ‘गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर’ पुरस्कार देने की घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ गायिका उषा मंगेशकर को वर्ष 2020-21 का ‘गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर’ पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। इसकी स्थापना वरिष्ठ कलाकारों और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए की गयी थी।

यह भी पढ़े | Singer SP Balasubrahmanyam Dies: गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, ‘शैव’ सम्प्रदाय से रखते थे संबंध.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही उषा की बड़ी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 84 वर्षीय उषा मंगेशकर का चयन राज्य के संस्कृति मंत्री अमित देशमुख की अध्यक्षता वाली समिति ने सर्वसम्मति से किया।

यह भी पढ़े | असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उषा मंगेशकर ने अपने करियर की शुरूआत 1954 में वी शांताराम की फिल्म "सुबह का तारा" के गाने "बड़ी धूम धाम से मेरी भाभी आयी" से की थी।

बाद में उनके कई गाने काफी लोकप्रिय हुए। इसमें दिलीप कुमार-मीना कुमारी अभिनीत फिल्म "आज़ाद" का गाना ‘‘ अपलम चपलम’’ और बासु चटर्जी की फिल्म "खट्टा मीठा" का शीर्षक गीत शामिल हैं। फिल्म "इनकार" का गाना "मुंगडा" भी काफी पसंद किया गया।

वर्ष 1975 की हिट फिल्म "जय संतोषी माँ" के भक्ति गीतों के लिए उन्हें विशेष प्रशंसा मिली।

विज्ञप्ति के अनुसार 1992 से राज्य सरकार यह पुरस्कार प्रदान कर रही है और अब तक यह सम्मान लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले, सुमन कल्याणपुर, संगीतकार राम-लक्ष्मण, उत्तम सिंह और उषा खन्ना को दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\