देश की खबरें | ‘इस्तेमाल करो और छोड़ो’ की प्रवृत्ति नीतीश कुमार की कार्य संस्कृति में शामिल: चिराग पासवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दावे के लिए उन पर चुटकी ली कि वह मरते दम तक भाजपा के साथ दोबारा हाथ नहीं मिलाएंगे।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दावे के लिए उन पर चुटकी ली कि वह मरते दम तक भाजपा के साथ दोबारा हाथ नहीं मिलाएंगे।

चिराग ने कहा कि नीतीश की कार्य संस्कृति में ‘इस्तेमाल करो और छोड़ो’ की प्रवृत्ति शामिल है और वह पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं।

चिराग पासवान ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने सत्ता की चाह में बार-बार राजनीतिक दलों और लोगों का इस्तेमाल किया है और पहले भी अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर उन्होंने यही दावा किया था कि फिर कभी इनसे हाथ नहीं मिलाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस्तेमाल करना और छोड़ना उनकी संस्कृति का हिस्सा है। इसी तरह का व्यवहार उन्होंने जॉर्ज फर्नांडीज और शरद यादव के साथ किया था। वह उपेंद्र कुशवाहा के साथ भी इसी तरह का बर्ताव कर रहे हैं।’’

कुशवाहा पिछले साल भाजपा से नाता तोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़ गये थे, लेकिन इन दिनों वह नीतीश कुमार के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि वह भाजपा से दोबारा हाथ मिलाने के बजाय ‘‘मर जाना’’ पसंद करेंगे। इससे पहले भाजपा ने कहा था कि नीतीश के साथ अब कोई गठबंधन नहीं होगा।

चिराग पासवान ने बिहार में कानून व्यवस्था की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य धीरे-धीरे अराजकता की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी ने अपराधियों को बढ़ावा दिया है। चिराग ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग भी दोहराई।

लोजपा नेता ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अक्सर जनता के बीच कुछ घटनाओं को लेकर दावा करते हैं कि उन्हें तो इस बारे में पता ही नहीं है। चिराग ने कहा कि यदि ऐसा है तो वह सत्ता में क्यों बने हुए हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

चिराग ने संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की भी प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\