देश की खबरें | मास्क का उपयोग करें तथा नियमों का सख्ती से पालन करें : मुख्यमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को भूली निवासी कोरोना संक्रमित महिला और उनके दो बच्चों को मदद
रांची, सात अगस्त झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को भूली निवासी कोरोना संक्रमित महिला और उनके दो बच्चों को मदद
करने का निर्देश देते हुए कहा है कि कोरोना की इस लड़ाई को हमें मिलकर लड़ना है अतः सभी लोग मास्क का उपयोग करें तथा नियमों का सख्ती से पालन करें।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर धनबाद के उपायुक्त को पीड़ित महिला एवं उनके बच्चों की मदद का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु भी कदम उठायें।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की, ‘‘कोरोना की इस लड़ाई को हमें
मिलकर लड़ना है। कृपया मास्क का उपयोग करें तथा नियमों का सख्ती से पालन
करें।’’
इससे पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद स्थित भूलि निवासी
एक महिला एवं उसके दो बच्चे जब कोरोना संक्रमित पाये गए तो उक्त परिवार
ने पीएमसीएच कोविड केअर सेंटर के बरामदे पर बैठकर रात बिताया। उन्हें
कहीं रुकने की जगह नहीं मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)