एजेंसी न्यूज

Coronavirus Vaccine: Covid-19 का टीका खोजने के वैश्विक प्रयास में अमेरिका नहीं होगा शामिल

जुलाई की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के बाहर निकलने के व्हाइट हाउस के फैसले के बाद इस दिशा में अकेले आगे बढ़ने का फैसला आया है. ट्रंप ने दावा किया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधार की जरूरत है और वह चीन से बहुत ज्यादा प्रभावित है.

Coronavirus Vaccine: Covid-19 का टीका खोजने के वैश्विक प्रयास में अमेरिका नहीं होगा शामिल
अमेरिका (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिका, 2 सितंबर: जुलाई की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) से अमेरिका के बाहर निकलने के व्हाइट हाउस के फैसले के बाद इस दिशा में अकेले आगे बढ़ने का फैसला आया है. ट्रंप ने दावा किया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधार की जरूरत है और वह चीन से बहुत ज्यादा प्रभावित है. कुछ राष्ट्रों ने टीका आपूर्ति को सुरक्षित करने के लिए प्रत्यक्ष तौर पर काम किया है लेकिन अन्य बीमारी के खिलाफ सफलता सुनिश्चित करने के प्रयासों में साझेदारी कर रहे हैं. विश्व के 150 से ज्यादा देश कोविड-19 टीका वैश्विक पहुंच सुविधा या कोवैक्स की स्थापना कर रहे हैं.

डब्ल्यूएचओ से संबंधित इस सहकारी प्रयास के तहत राष्ट्रों को संभावित टीकों के पोर्टफोलियो का लाभ मिल सकेगा जिससे वे प्रभावी लगने वाले टीके को अपने नागरिकों को जल्द से जल्द दे पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Worldwide Update: दुनियाभर में COVID-19 का आकड़ा 2.56 करोड़ के पार, अबतक 855,444 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जूड डीरे ने कहा, “अमेरिका वायरस को हराने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ काम करना जारी रखेगा लेकिन भ्रष्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन से प्रभावित बहुपक्षीय संगठनों द्वारा मजबूर नहीं किए जा सकते.”

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).