एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन को क्लस्टर बम मुहैया कराएगा अमेरिका : सुलीवन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुलीवन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अकेला नहीं छोड़ेगा और यूक्रेन ने भी वादा किया है कि वह क्लस्टर बम का इस्तेमाल साधवानीपूर्वक करेगा।

विदेश की खबरें | यूक्रेन को क्लस्टर बम मुहैया कराएगा अमेरिका : सुलीवन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सुलीवन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अकेला नहीं छोड़ेगा और यूक्रेन ने भी वादा किया है कि वह क्लस्टर बम का इस्तेमाल साधवानीपूर्वक करेगा।

क्लस्टर बम को ऊंचाई से हवा में गिराया जाता है और इसके अंदर से हजारों की संख्या में छोटे बम निकलते हैं, जो निशाना बनाए गए स्थान पर भारी तबाही मचाते हैं। अतीत में क्लस्टर बम के इस्तेमाल में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। यही वजह है कि कई देश क्लस्ट बम के इस्तेमाल से परहेज करते हैं।

सुलीवन का बयान लिथुआनिया में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले आया है। ऐसा माना जा रहा है कि सहयोगी देश राष्ट्रपति बाइडन से प्रश्न कर सकते हैं कि अमेरिका यूक्रेन को ऐसे हथियार क्यों देगा, जो तीन-चौथाई सहयोगी सदस्य देशों में इसलिए प्रतिबंधित किए जा चुके हैं, क्योंकि इनके इस्तेमाल से बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए हैं।

अमेरिका की इस योजना को उसकी संसद में ही मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सदस्यों ने योजना की आलोचना की है। वहीं, कुछ रिपब्लिकन सदस्यों ने इसका समर्थन किया है।

सुलीवन ने राष्ट्रपति के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका ऐसे क्लस्टर बम देगा, जिसमें से निकलने वाले कुछ ही बम फटते हैं यानी उसके इस्तेमाल से जनहानि कम होगी।

उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम क्लस्टर बम के खतरों को जानते हैं। इसीलिए हमने इस फैसले को तब तक टाले रखा, जब तक हम ऐसा कर सकते थे। लेकिन अगर रूसी सेना यूक्रेन पर कब्जा करती है, तो वहां जनहानी होने की अधिक आशंका है। यूक्रेन के पास अधिक गोला-बारूद नहीं है और यह हमें बर्दाश्त नहीं है।’’

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अधिकारी मार्ता हुरताडो ने शुक्रवार को कहा ‘‘इस प्रकार के गोला-बारूद का इस्तेमाल तत्काल बंद होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).