जरुरी जानकारी | अमेरिका एच1बी वीजा आवेदकों के लिए दूसरी लॉटरी आयोजित करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी नागरिकता एवं आव्राजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा है कि अमेरिका सफल एच1बी वीजा आवेदकों के लिए दूसरी लॉटरी का आयोजन करेगा।

वाशिंगटन, 30 जुलाई अमेरिकी नागरिकता एवं आव्राजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा है कि अमेरिका सफल एच1बी वीजा आवेदकों के लिए दूसरी लॉटरी का आयोजन करेगा।

इस फैसले से सकड़ों भारतीय आईटी पेशेवरों को दूसरा मौका मिलेगा, जो पहले चयन में एच1बी वीजा नहीं पा सके थे।

यूएससीआईएस ने कहा कि इस साल की शुरुआत में आयोजित एच-1बी वीजा के लिए कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ के दौरान उन्हें कांग्रेस से मंजूरी प्राप्त एच-1बी वीजा की पर्याप्त संख्या नहीं मिली थी। इसलिए दूसरे ड्रॉ का फैसला किया गया।

एच1बी वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसकी मदद से अमेरिकी कंपनियां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत वाले विशिष्ट पेशों में विदेशी कर्मियों को नौकरियों पर रखती हैं।

प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों लोगों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर करती है।

यूएससीआईएस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने हाल में तय किया कि हमें वित्त वर्ष 2022 के संख्यात्मक आवंटन तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पंजीकरण को चयनित करने की जरूरत है।’’ नए ड्रॉ के लिए आवेदन दो अगस्त से तीन नवंबर तक किए जा सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी