जरुरी जानकारी | अमेरिका, इजरायल के विरोध के बीच मंजूर हुआ संयुक्तराष्ट्र का 3.2 अरब डॉलर का बजट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका में 2001 में हुए एक सम्मेलन के निष्कर्षों को लेकर एक समारोह आयोजित करने का बजट शामिल करने के मुद्दे पर ट्रंप सरकार और इजरायल ने इसका विरोध किया था। ट्रंप सरकार और इजरायल का कहना था कि यह इजरायल विरोधी व यहूदी विरोधी है।
दक्षिण अफ्रीका में 2001 में हुए एक सम्मेलन के निष्कर्षों को लेकर एक समारोह आयोजित करने का बजट शामिल करने के मुद्दे पर ट्रंप सरकार और इजरायल ने इसका विरोध किया था। ट्रंप सरकार और इजरायल का कहना था कि यह इजरायल विरोधी व यहूदी विरोधी है।
संयुक्तराष्ट्र के नियमित परिचालन बजट को सामन्यत: क्रिसमस से पहले आम सहमति से मंजूरी दे दी जाती है। हालांकि, इस साल लगातार बातचीत टलने से नववर्ष की पूर्वसंध्या तक बजट पर सहमति टलती गयी।
अमेरिका ने मतभेदों के चलते बजट पर सहमति के लिये मतदान कराने की मांग की। अंतत: पिछले बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 167 बनाम दो के मत विभाजन से बजट मंजूर कर लिया गया। इसके खिलाफ सिर्फ अमेरिका और इजरायल ने वोट किया।
संयुक्तराष्ट्र में अमेरिका की राजदूत केली क्राफ्ट ने इसकी आलोचना की। उन्होंने संयुक्तराष्ट्र के ऊपर नफरत की विरासत को बढ़ावा देने और इजरायल विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)