जरुरी जानकारी | अमेरिका ने चीन की प्रौद्योगिकी पर प्रतिबंधों के विस्तार का संकेत दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वहीं बाहर के विशेषज्ञों की सोच में पोम्पियो के प्रस्ताव अस्पष्ट तथा संभवत: गैरकानूनी हैं।
वहीं बाहर के विशेषज्ञों की सोच में पोम्पियो के प्रस्ताव अस्पष्ट तथा संभवत: गैरकानूनी हैं।
पोम्पियो ने अमेरिका के लोगों द्वारा अमेरिका और चीन में अन्य लोगों से संपर्क के लिए इस्तेमाल की जा रही लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक तथा मैसेजिंग ऐप वीचैट को अमेरिकी नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा के लिए बड़ा खतरा बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें सीसीपी की सामग्री पर ‘सेंसरशिप’ के माध्यमों को नहीं भूलना है। सीसीपी से तात्पर्य चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
अमेरिका सरकार पहले से ही चीन की प्रौद्योगिकी कंपनियों के खिलाफ कदम उठा रही है। उदाहरण के लिए चीन की दूरसंचार उपकरण प्रदाता हुवावेई पर रोक लगाई गई है। यहीं नहीं अमेरिका अन्य देशों से भी हुवावेई के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को कह रहा है। अमेरिकी दूरसंचार कंपनियों पर हुवावेई तथा चीन की एक अन्य दूरसंचार उपकरण कंपनी जेडटीई से उपकरण और सेवाओं के लिए सरकार के कोष के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिका ने गूगल पर हुवावेई के फोन के लिए गूगल मैप्स जैसी अपनी एंड्रायड ऐप देने पर भी रोक लगाई गई है। संघीय संचार आयोग चीन की दूरसंचार कंपनियों के परिचालन को रोकने पर विचार कर रहा है।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। हालांकि, इस कदम का कानूनी आधार अभी अनिश्चित है।
जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुसान एरियल एरनसन ने ई-मेल के जरिये कहा, ‘‘यह सिर्फ एक पीआर स्टंट है। इसका कोई आधार नहीं है। कोई उद्देश्य नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)