विदेश की खबरें | अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में 10 मानवीय सहायता मिशन भेजे : पेंटागन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को दस लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाने के लिए 10 मिशन भेजे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 सितंबर अमेरिका ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को दस लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाने के लिए 10 मिशन भेजे हैं।

पाकिस्तान में बाढ़ से लगभग 1,400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,728 अन्य घायल हुए हैं और 17 लाख से अधिक घर, 40 लाख एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि तथा 6,674 किलोमीटर लंबी सड़कें नष्ट हो गई हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से उपजे मानवीय संकट के मद्देनजर उसे मदद मुहैया कराने के ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के प्रयासों का समर्थन कर रहा है।

पेंटागन के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारी संवेदनाएं निश्चित रूप से उन लोगों के साथ हैं, जो इस भयानक प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं।”

उन्होंने कहा, “डीओडी ने अभी तक महत्वपूर्ण एयरलिफ्ट (हवाई निकासी) और स्टेजिंग (अस्थाई पट्टियां या चबूतरे) सहायता प्रदान करके अमेरिकी प्रशासन की यूएसएआईडी के नेतृत्व वाली प्रतिक्रिया का समर्थन किया है।”

राइडर ने कहा, “अमेरिकी वायु सेना की मध्य कमान को सौंपे गए सी-17 और सी-130 विमानों ने पाकिस्तान में 10 सहायता मिशन का संचालन किया है, जिनके तहत पाकिस्तानी लोगों की मदद के लिए 10 लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाए गए हैं। हम अगले कई दिनों तक इसी दर से मदद जारी रखने की उम्मीद करते हैं।”

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान भेजी जाने वाली मानवीय सहायता में आपातकालीन खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वच्छता आपूर्ति और उपकरण, पोर्टेबल (अस्थाई) आश्रय, बिस्तर, सफाई किट और रसोई का सामान शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार