विदेश की खबरें | अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के वकील रूडी गिलियानी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने बताया कि न्यूयार्क के पूर्व मेयर गिलियानी (76) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को चुनौती देने के ट्रंप के प्रयासों की खातिर गिलियानी ने हाल में कई राज्यों की यात्राएं की थीं।

ट्रंप ने बताया कि न्यूयार्क के पूर्व मेयर गिलियानी (76) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को चुनौती देने के ट्रंप के प्रयासों की खातिर गिलियानी ने हाल में कई राज्यों की यात्राएं की थीं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर गिलियानी के संक्रमित होने की पुष्टि की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़े | China Makes Nuclear Powered Artificial Sun: चीन ने ‘कृत्रिम सूरज’ बनाने का किया दावा, असली से है 10 गुना अधिक शक्तिशाली, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

गिलियानी ने रविवार सुबह ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें ट्रंप की ओर से कई राज्यों में दी गई कानूनी चुनौतियों पर उन्होंने चर्चा की थी।

गिलियानी ने बृहस्पतिवार को जॉर्जिया में एक सुनवाई में हिस्सा लिया था, इस दौरान वह कई घंटे तक बिना मास्क के रहे। कई राज्यों के रिपब्लिकन सीनेटर भी बिना मास्क के नजर आए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: लंदन में किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई, देखें वीडियो.

गिलियानी बुधवार की रात मिशिगन गए थे, जहां उन्होंने विधायिका की सुनवाई में गवाही दी थी। उस दौरान गिलियानी और उनके बगल में बैठी वकील जेना एलिस ने भी मास्क नहीं पहना था।

जॉर्जिया के डेमोक्रेट सीनेटर जेन जोर्डन ने बृहस्पतिवार को सुनवाई में हिस्सा लिया था और उन्होंने गिलियानी के मास्क नहीं पहनने पर रोष प्रकट किया। जोर्डन ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मुझे पता नहीं था कि पिछले हफ्ते मैंने जिस खतरे का सामना किया वह ट्रंप के वकील की ओर से था। गिलियानी खचाखच भरे कमरे में सुनवाई के दौरान सात घंटे तक मास्क के बगैर रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\