खेल की खबरें | अमेरिकी ओपन : कैस्पर रूड और कार्लोस अल्काराज में होगा खिताबी मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टियाफो ने कई सहज गलतियां की जिसका तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने पूरा फायदा उठाया और फ्लशिंग मीडोज में शुक्रवार की रात को 6-7 (6), 6-3, 6-1, 6-7 (5), 6-3 से जीत दर्ज करके पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

टियाफो ने कई सहज गलतियां की जिसका तीसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने पूरा फायदा उठाया और फ्लशिंग मीडोज में शुक्रवार की रात को 6-7 (6), 6-3, 6-1, 6-7 (5), 6-3 से जीत दर्ज करके पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

इस जीत से अल्काराज़ 19 वर्ष की उम्र में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बनने की राह पर हैं लेकिन इसके लिए उन्हें रूड की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो स्वयं खिताब जीतने पर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

विश्व में सातवें नंबर के रूड ने पहले सेट में 55 शॉट तक चला पॉइंट जीतकर अपनी लय बरकरार रखी और सेमीफाइनल में रूस के करेन खाचानोव को 7-6 (5), 6-2, 5-7, 6-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

नार्वे के 23 वर्षीय रूड ने वर्ष में दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। वह जून में फ्रेंच ओपन के फाइनल में राफेल नडाल से हार गए थे।

रूड ने कहा, ‘‘रोला गैरां के बाद मैं वास्तव में बहुत खुश था लेकिन साथ ही यह भी सोच रहा था कि यह मेरे कैरियर का एकमात्र ग्रैंड स्लैम फाइनल भी हो सकता है।’’

अल्काराज को क्वार्टर फाइनल में भी पांच सेट तक जूझना पड़ा था लेकिन उनमें थकान के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने टियाफो के खिलाफ महत्वपूर्ण अवसरों पर अंक बटोरे और अमेरिकी दर्शकों को निराश किया।

उन्होंने बाद में कहा,‘‘ आपको कोर्ट पर अपना सब कुछ झोंक देना पड़ता है। फ्रांसिस ने भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी थी।’’

अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले चारों खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में इस मुकाम पर पहुंचे थे। इसका मतलब है कि अमेरिकी ओपन में इस बार पुरुष एकल में नया चैंपियन सामने आएगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Noida Supernova Case: डिप्रेशन, बढ़ते कर्ज और वैवाहिक विवाद ने ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान; 43वीं मंजिल से गिरे संभव जैन, पुलिस ने ₹3 करोड़ गुजारा भत्ते की बात नकारी

Siberia Lab Scare: रूस की एंटी-प्लेग लैब में रिसर्च वर्कर की रहस्यमयी संक्रमण से मौत; सैकड़ों लोग क्वारंटाइन, क्या न्यूमोनिक प्लेग फैलने का है खतरा?

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

India-Switzerland Ties: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पारमेलिन का तीन दिवसीय भारत दौरा आज से; पीएम मोदी से होगी द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश पर बड़ा फोकस