विदेश की खबरें | अमेरिकी मीडिया में कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए चुने जाने की गलत खबर चली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक मीडिया प्रतिष्ठान ने मंगलवार को यह गलत खबर चला दी कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उप राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उम्मीदवार के रूप में चुना है।
वाशिंगटन, 29 जुलाई अमेरिका के एक मीडिया प्रतिष्ठान ने मंगलवार को यह गलत खबर चला दी कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उप राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उम्मीदवार के रूप में चुना है।
नवंबर में होने वाले चुनाव में उप राष्ट्रपति पद के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैरिस (55) हैं। राष्ट्रपति पद के लिए 77 वर्षीय बाइडेन तथा 74 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है।
यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.
फॉक्स न्यूज के मुताबिक अपनी खबर में पोलिटिको ने लिखा, ‘‘जो बाइडेन ने 2020 चुनाव के लिए एक अगस्त को कमला हैरिस को अपनी ‘रनिंग मेट (उप राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार)’ के रूप में चुना, वह भी डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन से दो हफ्ते पहले।’’
पोलिटिको ने जल्द ही यह खबर अपनी वेबसाइट से हटा भी ली। उसने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘‘हमे इस गलती के लिए और इसके कारण उत्पन्न हुए भ्रम के लिए खेद है।’’
यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.
इस गलत खबर को सबसे पहले हाउस मेजोरिटी लीडर केविन मैककर्थी के प्रवक्ता मार्क बेडनर ने देखा।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पोलिटिको ने कहा कि सीनेटर कमला हैरिस को बाइडेन की रनिंग मेट चुना गया, उन्होंने हैरिस को एक अगस्त (जो आज से चार दिन बाद है) को चुना।’’
इस बीच, बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने रनिंग मेट के नाम की घोषणा अगस्त के पहले हफ्ते में करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

