जरुरी जानकारी | अमेरिका में एचडीएफसी बैंक के खिलाफ भ्रामक दावे को लेकर दायर हुआ मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की एक लॉ फर्म ने भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ‘एचडीएफसी बैंक’ के खिलाफ तथ्यगत गलत व भ्रामक दावे करने से हुए नुकसान को लेकर मुकदमा दायर किया है और क्षतिपूर्ति की मांग की है।

मुंबई, 17 सितंबर अमेरिका की एक लॉ फर्म ने भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक ‘एचडीएफसी बैंक’ के खिलाफ तथ्यगत गलत व भ्रामक दावे करने से हुए नुकसान को लेकर मुकदमा दायर किया है और क्षतिपूर्ति की मांग की है।

वेबसाइट पर शिकायत की डाली गयी कॉपी के अनुसार, रोजेन लीगल के द्वारा दायर इस मुकदमे में एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदित्य पुरी का नाम विशेष तौर पर लिया गया है। उनके अलावा उनके चुने गये उत्तराधिकारी शशिधर जगदीशन और कंपनी सचिव संतोष हल्दनकर का नाम भी मुकदमे में शामिल है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

हालांकि शिकायत में यह नहीं बताया गया है कि क्षतिपूर्ति की कितनी राशि की मांग की गयी है। उसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक के भ्रामक दावे के कारण हजारों निवेशकों को चूना लगा है।

एचडीएफसी बैंक की इस बारे में फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

यह मामला वाहन कर्ज कारोबार से संबद्ध है जहां बैंक ने बाद में कुछ गड़बड़ियों की बात स्वीकार की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\