चार अमेरिकी नागरिक अफ्रीकन पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी और उहुरू आंदोलन का हिस्सा हैं, जो सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा और सेंट लुइस में सक्रिय हैं।
आरोपियों में शामिल ओमाली येशिटेला उस अमेरिकी संगठन के प्रमुख हैं, जिस पर पिछले साल गर्मियों में संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने छापेमारी की थी।
न्याय विभाग में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू ऑलसेन ने कहा, ‘‘रूस की विदेशी खुफिया सेवा ने कथित तौर पर हमारे अधिकारों को प्रभावित किया, अमेरिकियों को विभाजित करने और अमेरिका में चुनावों में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया।’’
ऑलसेन ने कहा कि विदेशी हितों को लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिकी समाज में विभाजन पैदा करने और चुनावों में हस्तक्षेप का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे अमेरिकी नागरिक हों या विदेशी नागरिक हों।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY