Independence Day 2023: "अमेरिका-भारत के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और व्यापक हैं" अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दिया बयान

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि अमेरिका तथा भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और व्यापक हैं.

एंटनी ब्लिंकन (Photo Credit: ANI)

वाशिंगटन, 15 अगस्त: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि अमेरिका तथा भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और व्यापक हैं. ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और बड़े लोकतांत्रिक देशों अमेरिका तथा भारत ने ‘‘हमारे देशों’’ के बीच मजबूत संबंध बनाए हैं जो तब और भी गहरे हो जाते हैं जब दोनों देश खुले, समृद्ध, सुरक्षित, स्थिर और लचीले विश्व के लिए एक साथ मिलकर काम करते हैं. यह भी पढ़ें: America Fighter Jet Crash Video: अमेरिका के मिशिगन में Air Show के दौरान फाइटर जेट क्रैश, 2 लोग सुरक्षित बाहर निकले

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी लोगों की तरफ से भारतीयों को ‘‘शुभकामनाएं’’ देते हुए कहा, ‘‘हम अपने लोगों की शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सबसे गंभीर वैश्विक चुनौतियों से निपटने के वास्ते अपनी साझा प्रतिबद्धता जताते हैं.’’ ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, ‘‘बीते साल ने दिखाया है कि अमेरिका-भारत के संबंध पहले के मुकाबले कहीं अधिक गहरे और व्यापक हैं.’’

उन्होंने कहा कि वह 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं.

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण दिन पर हम अपनी रणनीतिक भागीदारी की गहरायी पर विचार करते हैं और हम भारतीय लोगों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाते हैं जो उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और जिसे हम साथ मिलकर बना रहे हैं.’’

भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सप्ताहांत में हजारों भारतीय-अमेरिकियों ने अपने घरों के बाहर और बोस्टन, जर्सी सिटी तथा शिकागो जैसे कई शहरों में तिरंगा फहराया तथा परेड एवं सांस्कृतिक रैलियां निकालीं.

मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने 15 अगस्त 2023 को राज्य में ‘‘भारत दिवस’’ घोषित किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय-अमेरिकियों के योगदान और विरासत ने एक बेहतर राष्ट्र तथा राज्य बनाने में अहम भूमिका निभायी है,’’

बोस्टन के मेयर ने भी 15 अगस्त को ‘‘भारत स्वतंत्रता दिवस’’ घोषित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय अपनी समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को शामिल कर बोस्टन की जातीय विविधता में अहम भूमिका निभाता है. बोस्टन हार्बर में ‘एफआईए न्यू इंग्लैंड’ द्वारा आयोजित भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए हजारों भारतीय एकत्रित हुए.

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की मौजूदगी में मंगलवार को ‘इंडिया हाउस’ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. शिकागो, ह्यूस्टन, सैन फ्रांसिस्को और अटलांटा में भारतीय वाणिज्यदूतावास में विभिन्न राजनयिक मिशन के प्रमुख तिरंगा फहराएंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी