वहीं, न्यूयॉर्क के विश्व प्रसिद्ध ‘द अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री’ के प्रवेश में लगी थियोडोर रूजवेल्ट की प्रतिमा को हटाने का निर्णय किया गया है।
‘बल्टिमोर सन’ की खबर के अनुसार उत्तरपश्चिम बाल्टिमोर के ड्रूइड हिल पार्क में लगी राष्ट्रपति की प्रतिमा पर ‘‘नस्लवादियों को खत्म करो’’लिखा गया है और प्रतिमा के नीचे की तरफ ‘ब्लैक लाइफ्स मैटर’’ आंदोलन के लिए लोगों के हस्ताक्षर हैं।
यह भी पढ़े | ब्रिटेन के रीडिंग शहर में चाकू हमले में तीन लोग मारे गए, अधिकारियों ने बताया आतंकी हमला.
पुलिस ने रविवार सुबह कहा कि उन्हें प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के संबंध में कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है।
गौरतलब है कि लोग संघीय राज्य में लगी प्रतिमाओं और स्मारकों को निशाना बना रहे हैं इससे अलावा प्रदर्शनकारी वाशिंगटन सहित देश के संस्थापकों को दासता तथा अन्य कुरीतियों को बढ़ावा देने के आरोप में निशाना बनाते रहते हैं।
वहीं, न्यूयॉर्क के विश्व प्रसिद्ध ‘द अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री’ के प्रवेश में लगी थियोडोर रूजवेल्ट की प्रतिमा को हटाने का निर्णय किया गया है। रूजवेल्ट देश के 26वें राष्ट्रपति थे।
मेयर बिल डि ब्लासियो ने कहा,‘‘द अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री ने थियोडोर रूजवेल्ट की प्रतिमा को हटाने को कहा है क्योंकि यह काले और घरेलू लोगों को नस्लीय तौर पर हीन दिखाता है।’’
इसे हटाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY