विदेश की खबरें | अमेरिका ने सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान से चार नागरिकों को ‘तीसरे देश’ पहुंचाने की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि कि है कि उनके देश ने अपने चार नागरिकों को अफगानिस्तान से जमीन के रास्ते ‘तीसरे देश’ पहुंचाने में मदद की है। अमेरिका की अपने सैनिकों की युद्धग्रस्त देश से वापसी के बाद नागरिकों की निकासी का यह पहला प्रयास है।

इस्लमाबाद, सात सितंबर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि कि है कि उनके देश ने अपने चार नागरिकों को अफगानिस्तान से जमीन के रास्ते ‘तीसरे देश’ पहुंचाने में मदद की है। अमेरिका की अपने सैनिकों की युद्धग्रस्त देश से वापसी के बाद नागरिकों की निकासी का यह पहला प्रयास है।

अधिकारी ने सीएनएन से कहा, ‘‘ जब ये अमेरिकी नागरिक सीमा पार कर तीसरे देश में पहुंचे तब हमारे दूतावास से उनका अभिवादन किया।’’

यहां से प्रकाशित डॉन अखबार ने अपनी खबर में बताया कि अधिकारी ने उस देश की पहचान जाहिर नहीं की है जिसका इस्तेमाल अमेरिका ने अपने नागरिकों को निकालने में किया लेकिन जमीनी रास्ते के लिहाज से पाकिस्तान, अफगानिस्तान का सबसे करीबी देश है।

अधिकारी ने सोमवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद ये पहले चार अमेरिकी हैं जिनकी मदद हमने इस तरह से निकालने में की।

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत डॉ.असद मजीद खान ने डॉन को बताया, ‘‘हम नहीं जानते कि उन्होंने किस रास्ते का इस्तेमाल किया लेकिन हमें अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने की सुविधा देने कोई समस्या नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ पाकिस्तान, अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक लोगों को निकालने में हर संभव मदद और सुविधा प्रदान कर रहा है।’’

राजदूत खान ने बताया कि अबतक नौ हजार से अधिक लोगों को पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान से निकाला गया है और इस्लामाबाद अब भी लोगों को निकालने के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संपर्क में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\