देश की खबरें | एच-1बी वीजा को बाधित करने के अमेरिकी फैसले का आकलन कर रहे : विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ट्रम्प प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा को बाधित करने के फैसले का भारतीय नागरिकों और उद्योगों पर असर का आकलन कर रहा है।

नयी दिल्ली, 25 जून भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ट्रम्प प्रशासन द्वारा एच-1बी वीजा को बाधित करने के फैसले का भारतीय नागरिकों और उद्योगों पर असर का आकलन कर रहा है।

इसके साथ ही भारत ने अपनी निराशा का संकेत देते हुए कहा कि लोगों से लोगों का संपर्क और आर्थिक सहयोग दोनों देशों के रिश्तों का अहम पहलु है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: मुंबई में आज कोविड-19 के 1,365 नए मामले आए सामने, 58 की मौत.

अमेरिकी रोजगार बाजार में नौकरी के इच्छुक भारतीय आईटी पेशेवरों को झटका दे सकने वाले एक कदम के तहत ट्रम्प प्रशासन ने वर्ष 2020 के अंत तक एच-1बी वीजा सहित सभी तरह के विदेशी कामगार वीजा को स्थगित कर दिया है ताकि इस चुनावी साल में अमेरिकी कामगारों की रक्षा की जा सके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा,‘‘इस फैसले से भारतीय कुशल कामगारों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है जो इन गैर आव्रजन वीजा कार्यक्रम के जरिये अमेरिका में वैध तरीके से काम करते हैं। हम विभिन्न हितधारकों से चर्चा कर भारतीय पेशेवरों और उद्योगों पर इस फैसले के असर का आकलन कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | बड़ी खबर! 12 अगस्त तक पटरी पर नहीं लौटेंगी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें, टिकट का पूरा पैसा होगा रिफंड.

श्रीवास्ताव ने यह जवाब मीडिया को ऑनलाइन संबोधित करते हुए एक सवाल पर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोगों का लोगों से संर्पक और आर्थिक सहयोग, खासतौर पर प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी के प्रमुख पहलु हैं।’’

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प प्रशासन के फैसले से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवर और कई अमेरिकी एवं भारतीय कंपनियां प्रभावित होंगी जिन्हें एक अक्टूबर से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष 2021 के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा एच-1बी वीजा जारी किए गए हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च कौशल प्राप्त भारतीय पेशेवर महत्वपूर्ण कुशलता लाते हैं, प्रौद्योगिकी के अंतर को पाटते हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे कार्यबल का एक महत्वपूर्ण घटक भी हैं, जो स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और वित्तीय सेवाओं सहित प्रमुख क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी से लड़ने में सहायता मुहैया करा रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेरिका ने हमेशा प्रतिभा का स्वागत किया है और हमें उम्मीद है कि हमारे पेशेवरों का भविष्य में भी अमेरिका में स्वागत होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\