मध्य पूर्व में बना रहेगा अमेरिकी विमानवाहक पोत: पेंटागन
अमेरिकी (American) रक्षा मुख्यालय-पेंटागन ने कहा है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज मध्य पूर्व के सागर में बना रहेगा क्योंकि अमेरिका को ईरान से हमला का सम्भावित खतरा है.
वॉशिंगटन, 4 जनवरी : अमेरिकी (American) रक्षा मुख्यालय-पेंटागन ने कहा है कि अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज मध्य पूर्व के सागर में बना रहेगा क्योंकि अमेरिका को ईरान से हमला का सम्भावित खतरा है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (US Ministry of Defense) ने तीन दिन पहले कहा था कि 10 महीने से मध्य पूर्व के समंदर में तैनात यूएसएस निमित्ज को हटा लिया जाएगा लेकिन अब अमेरिका ने अपना रुख बदल लिया है.
पेंटागन के एक्टिंग डिफेंस सेकेरेट्री क्रिस मिलर (Acting Defense Secretary Chris Miller) ने कहा कि यूएसएस निमित्ज अब ऑपरेशन के एरिया में कायम रहेगा. अमेरिकी सरकार ने यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया है.
यह भी पढ़ें : फ्रांस के विमानवाहक पोत पर तैनात 1,000 से अधिक नाविक कोरोना वायरस से संक्रमित
अमेरिका का यह कदम ईरान द्वारा अपने मरहूम सैन्य प्रमुख कासेम सुलेमानी की पहली वर्षगांठ मनाने के बाद सामने आया है. 3 जनवरी, 2020 को सुलेमानी की हत्या बगदाद हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन हमले से हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

