विदेश की खबरें | उरुग्वे के नए राष्ट्रपति यामंडु ओर्सी ने पदभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वामपंथी नेता, पूर्व मेयर और इतिहास के शिक्षक रहे ओर्सी (57) की सरकार ने वर्षों से चली आ रही आर्थिक स्थिरता को खत्म करके सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वामपंथी नेता, पूर्व मेयर और इतिहास के शिक्षक रहे ओर्सी (57) की सरकार ने वर्षों से चली आ रही आर्थिक स्थिरता को खत्म करके सामाजिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने निवर्तमान कंजरवेटिव राष्ट्रपति लुइस लैकेल पोउ की जगह ली है, जिनके पांच वर्ष के कार्यकाल में देश में कई मोर्चों पर समस्याएं देखी गई थीं।

उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में शनिवार को जब ओर्सी ने शपथ ली तो शहर के मुख्य चौराहे पर और अन्य जगहों पर उनके शपथ ग्रहण समारोह को देख रहे हजारों उरुग्वेवासियों ने उनके समर्थन में नारे लगाए।

ओर्सी को तीन महीने पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी।

ओर्सी ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा, "हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हमें ऐसे समय में अपने लोकतंत्र को संजोकर रखना होगा, जब पारंपरिक राजनीति में अविश्वास बढ़ता हुआ दिख रहा है।"

उन्होंने कहा, "हमें हमेशा विरोध करते रहना चाहिए, लेकिन कभी दुश्मन नहीं बनना चाहिए। हमें जितना संभव हो सके, निराशावाद से खुद को दूर रखना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\