देश की खबरें | उर्मिला मातोंडकर का शिवसेना में जाना कांग्रेस का नुकसान : दर्डा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

औरंगाबाद, दो दिसम्बर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजेन्द्र दर्डा ने कहा कि अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का शिवसेना में शामिल होना कांग्रेस का नुकसान है और अब पार्टी को आत्मावलोकन करने की जरूरत है।

अभिनय की दुनिया से राजनीति में आई मातोंडकर ने 2019 में कांग्रेस की टिकट पर ‘नॉर्थ मुम्बई’ से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें भाजपा उम्मीदवार से मात मिली थी। वह मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो गईं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: एक और मछुआरे का मिला शव, तीन लापता मछुआरों की तलाश जारी, अब तक 16 लोगों की बचाई गई जान: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दर्डा ने मंगलवार शाम ट्वीट किया, ‘‘ आत्मविश्वास से भरी एक जुझारू अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का शिवसेना में शामिल होना, यकीनन कांग्रेस का नुकसान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मराठी से अच्छी तरह वाकिफ, यकीनन वह शिवसेना के लिए बहुमूल्य साबित होंगी। कांग्रेस को आत्मावलोकन करने की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | कर्नाटक: CM बी.एस. येदियुरप्पा ने बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करने के लिए अनौपचारिक रूप से दी स्वीकृति, फरवरी या मार्च में होगा आयोजन.

मातोंडकर ने लोकसभा चुनाव में हार के करीब पांच महीने बाद सितम्बर 2019 में कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में मुम्बई उपनगर बांद्रा स्थित उनके निवास ‘मातोश्री’ में मंगलवार को वह शिवसेना में शामिल हुईं।

शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद का सदस्य बनाने के लिए पार्टी ने मातोंडकर का नाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)